चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

चोपन में सोन नदी के छठ घाट पर की गई बैरिकेडिंग

सोन नदी में तेज जल प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

जिलाधिकारी की अपील-नदी एवं घाट के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं नागरिक

सोन नदी में अधिक मात्रा में जल प्रवाह को देखते हुए संभावित दुर्घटनाओं से बचाव एवं नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में चोपन स्थित सोन नदी के किनारे छठ घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग के माध्यम से नागरिकों को घाट के संवेदनशील हिस्सों में जाने से रोकने की व्यवस्था की गई है।

उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि पासवान एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बैरिकेडिंग का कार्य कराया गया। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर एवं जल प्रवाह की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि सोन नदी में अधिक जल प्रवाह को देखते हुए नागरिक नदी अथवा घाट के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा बैरिकेडिंग के आगे जाने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सावधानी एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन कर किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश