इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी

इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु नगर पालिका द्वारा जल निकासी कार्य जारी

लगातार बारिश के कारण जल निकासी में आ रही बाधा, बारिश थमते ही कार्य में आएगी तेजी- जिलाधिकारी

रॉबर्ट्सगंज स्थित इमरती कॉलोनी के सामने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलभराव के निराकरण हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा वाटर सप्लाई पंप के माध्यम से पानी की निकासी का कार्य लगातार कराया जा रहा है। लगातार बारिश होने के कारण जल निकासी का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है।

जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वागीश कुमार शुक्ला एवं तहसीलदार सदर श्री अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जल निकासी के कार्य में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है। बारिश रुकने के बाद जल निकासी के कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने तथा जलभराव की स्थिति में प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इमरती कॉलोनी के सामने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से नाला निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। बरसात समाप्त होने के बाद नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या के निराकरण में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में पंप के माध्यम से जल निकासी की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों का उपयोग करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश