सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था

रक्षाबंधन पर्व के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज* में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों* में भ्रमण कर पुलिस बल की सक्रियता एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण* का भरोसा दिलाया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई* के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पर्व के दौरान जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की प्राथमिकता* है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहेगा तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

सोनभद्र पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश