‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन

राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर*

जिलाधिकारी ने छात्राओं से हर घर तिरंगा फहराने तथा अभिभावकों को प्रेरित करने का किया आह्वान

तिरंगे की गरिमा एवं ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित करने पर जिलाधिकारी ने दिया विशेष जोर

सोनभद्र, 10 अगस्त 2026।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा देशभक्ति की भावना को अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाए, ताकि जनपद के अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा शान से लहराए और पूरा सोनभद्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाए।

उन्होंने तिरंगा फहराते समय ध्वज की गरिमा एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है, इसलिए उपयोग के बाद उसे इधर-उधर न फेंका जाए तथा सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा किए गए ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।

  • Related Posts

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल, सोनभद्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश जनजातीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां करमा महोत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु