अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सैकड़ों बिजली कार्मिकों तथा सीआईएसफ के जवानों ने उत्साह के साथ किया योगाभ्यास
अनपरा सोनभद्र।

भारत सरकार और उत्तर उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को अनपरा कॉलोनी परिसर स्थित सीआईएसफ मैदान में सीजीएम अनपरा के नेतृत्व में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस वर्ष योग दिवस का विषय ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए योग को आजीवन अभ्यास के रूप में बढ़ावा देना है।

सुबह छह बजे से जारी कार्यक्रम में सैकड़ों बिजली अधिकारियों,कर्मचारियों तथा उनके परिवार के लोगों, सीआईएसफ के जवानों,कॉलोनी सुरक्षा के जवानों ने योग प्रशिक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में उत्साहपूर्वक कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार कटियार ने योग के लाभ को बताते हुए कहा कि शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति,सक्रिय और संतुलित जीवनशैली के लिए हमे योग प्रतिदिन नियमानुसार करना चाहिए।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में योग के प्रति जनजागरुकता फैलाने के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रशासन इं एसएन मिश्र, महाप्रबंधक अ ताप इं डीके सिंह,महा प्रबंधक ब ताप इं चंद्र प्रकाश,महाप्रबंधक सिविल इं निशीथ शर्मा, सीआईएसएफ अनपरा यूनिट के समादेष्टा नीतीश कुमार तोमर,उप समादेष्टा आरके शर्मा,इंस्पेक्टर आरके गंगवार,अरुण मिश्रा,अधीक्षण अभियंता इं कर्मेंद्र सिंह,इं उत्पल शंकर,इं महेंद्र सिंह,इं एसके रजक,अधिशासी अभियंता इं अदालत वर्मा, इं ज्ञानेंद्र सिंह, इं संजय महतो, इं बृजेंद्र सिंह, इं अनिल कुमार,इं रमेश कुमार,

इं उमेश पांडेय, इं आरके सिंह, इं डीके विकल, इं विजय यादव, इं जयशंकर गौड़,डीके त्रिपाठी,संदीप यादव,सहायक अभियंता इं अजय सिंह,इं पंकज पांडेय, इं धर्मेंद्र रामकरन सहायक लेखाधिकारी अशोक चौधरी,कॉलोनी सुरक्षा इंचार्ज एसएन यादव,सीआईएसफ के जवान,भूतपूर्व सैनिक,महिलाएं, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाड़ियों ने हाथी पार्क में किया श्रमदान स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही सच्ची उन्नति का आधार-सीजीएम अगले रविवार…

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    जनपद में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन छात्राओं को साइकिल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित *सरकार की योजनाओं से जनमानस को जोड़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

    घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

    देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान