रेणुकूट (सोनभद्र) | बाल श्रम जागरूकता पर बैठक आयोजित

रेणुकूट (सोनभद्र) | बाल श्रम जागरूकता पर बैठक आयोजित

रेणुकूट(सोनभद्र) बिडला कार्बन रेणुकूट स्थित लर्निंग सेंटर में दिनांक 12 दिसंबर 2025 को बाल श्रम उन्मूलन पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहायक श्रम आयुक्त (ALC) बिजय प्रताप यादव एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी (LEO) दिनेश कुमार ने की। सत्र का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम की मूल अवधारणा को समझाना,

इसे रोकने के उपायों पर चर्चा करना तथा बाल श्रम से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना रहा। वक्ताओं ने बाल श्रम की परिभाषा, इसके कारणों और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को विस्तार से बताया। साथ ही बाल श्रम निषेध से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को बच्चों का मौलिक अधिकार बताया गया। बैठक में बाल श्रम रोकथाम हेतु सामुदायिक सहभागिता,

उल्लंघन की रिपोर्टिंग तथा वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने जैसे उपायों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर बाल श्रम से जुड़े मामलों की सूचना देने हेतु सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत निवारण पोर्टलों की जानकारी साझा की गई।

साथ ही सरकार, संस्थाओं और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही बाल श्रम उन्मूलन संभव होने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि बाल श्रम का उन्मूलन सामूहिक प्रयास और सतत निगरानी से ही संभव है।बैठक में मंजरेकर पांडेय एवं देबाशीष बनर्जी, अक्शा जोश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

      सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”   आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक…

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

      जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित   आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में देरी, अंश निर्धारण में शिथिलता पर कार्रवाई आईजीआरएस में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’