पिपरी थाना सोनभद्र
सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा
पिपरी थाना ने वापस कराये 10000/-हजार रुपये
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्या0) के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर टीम के द्वारा आवेदक विमला मिश्रा पति अशोक मिश्रा निवासी हिण्डालको कालोनी रेनूकूट पिपरी सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्राड कर के धनराशि को ट्रांसफर करा लिया गया था।
जिसके क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार करके फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराकर निर्धारित प्रारुप में नोटिस देकर कुल 10000/- रुपये को आवेदिक के मूल खाते में सफलतापुर्वक वापस कराया गया।
जिस पर आवेदिका द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना पिपरी के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
प्राप्त धनराशि का विवरण – 10000/-रु0
बरामद करने वाली टीम का विवरण –
1.प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी , सोनभद्र
2.उ0 नि0 शिवकुमार थाना पिपरी सोनभद्र
3.हे0का0 संजय वर्मा थाना पिपरी , सोनभद्र
4. म0 आ0 अर्चना थाना पिपरी सोनभद्र 5. म0 आ0 साक्षी त्रिपाठी थाना पिपरी सोनभद्र


![गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]](https://livesamacharplus.in/wp-content/uploads/2026/07/IMG-20260711-WA0004-scaled.jpg)




