सोनभद्र जिलाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बूथों का किए निरीक्षण

सोनभद्र जिलाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बूथों का किए निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बरइल में अनुपस्थित सफाई कार्मिकों को निलंबित करने, ग्राम सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने, सहायक अध्यापक बी0एल0ओ0 बिल्ली द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय दरेव के बी0एल0ओ0 को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री बी० एन० सिंह ने आज भ्रमणशील रहकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत विकास खण्ड चतरा के प्राथमिक विद्यालय तियरा कला, बरइल, लसड़ा, बी0आर0सी0 चतरा, तहसील राबर्ट्सगंज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं के नाम फीडिंग करने, गणना प्रपत्र का वितरण, बांटे गये गणना प्रपत्रों के एकत्रित करने की प्रगति का जायजा लिये। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय बरइल के बूथ पर सफाई कर्मी इन्द्र बहादुर अनुपस्थित पाये गये,

जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सफाई कर्मी के निलम्बन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाये,

इस दौरान विभिन्न बूथों पर तैनात बी0एल0ओ0 की उपस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो विकास खण्ड नगवां के प्राथमिक विद्यालय दरेव के शिक्षा मित्र बिक्रम सिंह अनुपस्थित पाये गये, इसी प्रकार से विकास खण्ड चोपन के प्राथमिक विद्यालय बिल्ली द्वितीय की सहायक अध्यापिका अर्चना तिवारी अनुपस्थित पायी गयी,

जिस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित शिक्षा मित्र व सहायक अध्यापक को कारण बताओं नोटिस जारी कर वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह,

तहसीलदार सदर श्री अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं