विकास की योद्धा” बनीं सीडीओ जागृति अवस्थी

“विकास की योद्धा” बनीं सीडीओ जागृति अवस्थी

सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी ने हाल ही में तिलहर टोला गांव का दौरा किया।

 

गांव की समस्याओं को करीब से समझने के लिए उन्होंने ढाई किलोमीटर पैदल और डेढ़ किलोमीटर ट्रैक्टर से सफर किया। ग्रामीणों में फैले खसरे की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और जमीनी हकीकत जानने की इस अनूठी पहल ने न केवल लोगों को राहत दी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है।

 

गांव पहुंचकर अवस्थी ने सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूलों की स्थिति देखकर शिक्षा विभाग को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को खसरे के मामलों पर निगरानी रखने और टीकाकरण अभियान को तेज करने के आदेश दिए। ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान सड़क और बिजली की समस्या को प्रमुख बताया। इस पर अवस्थी ने आश्वासन दिया कि वन विभाग की अड़चनों को दूर कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

 

2020 बैच की आईएएस अधिकारी जागृति अवस्थी अपनी सादगी और काम करने के जमीनी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग उनकी संवेदनशीलता और समर्पण की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी अधिकारी ने पहली बार उनकी समस्याओं को समझने के लिए इतनी मेहनत की है।

अवस्थी की इस पहल ने न सिर्फ तिलहर टोला के लोगों के बीच भरोसा जगाया है, बल्कि पूरे जिले में विकास की नई उम्मीद पैदा की है। उनकी कार्यशैली को देखकर लोग उन्हें “विकास की योद्धा” कह रहे हैं, जो वास्तव में जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रही हैं।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश