सविदाकारों ने समिति गठित कर भुगतान नहीं करने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

सविदाकारों ने समिति गठित कर भुगतान नहीं करने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

अनपरा (सोनभद्र): प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा के स्थानीय संविदाकारों ने रविवार को औड़ी मोड़ स्थिति एक होटल मे प्रेस वार्ता आयोजित कर सविदाकार समिति का गठन करते हुए विगत कई माह से जांच के नाम पर भुगतान नहीं करने पर आक्रोश जताते हुए तीन दिन मे भुगतान नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है l

सविदाकारों ने कहा कि गत चार माह से भुगतान नही किया जा रहा है। जिससे सविदाकार आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। अपर जिलधिकारी व नगर प्रशासक अनपरा द्वारा भुगतान को रोका गया है। भुगतान रोके जाने पर संविदाकारों ने तरह-तरह के आरोप लगाये।

कहा कि आगामी तीन दिनों के अंतराल में भुगतान नही किया जाता है तो जिला मुख्यालय पर जाकर संबंधित सभी अधिकारियों को ज्ञापन सौंप प्रदर्शन किया जाएगा कहा कि बाहर से आये सविदाकार गुणवत्ता विहिन काम करके अपना सांठ-गांठ बनाकर बिल भुगतान करा ले रहे है।

स्थानीय सविदाकारो का जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होनें मांग किया कि स्थानीय सविदाकारों को कार्य में वरीयता दिया जाय। बैठक में आरोप-प्रत्यारोप को दौर काफी गहमा-गहमी रहा।

नगर पंचायत अनपरा शुरु से ही भरस्टाचार को लेकर पूरे प्रदेश मे सुर्खिया बटोर रहा है समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि एडीएम द्वारा भुगतान रोका जाना न्याय संगत नही है यदि कराये गए विकास कार्यों मे अनिमियतता है तो किसी भी जांच एजेंसी से खुले में जांच कराकर जल्द भुगतान कराने की पहल की जाय।

इस दौरान समिति का गठन किया गया जिसमे
संरक्षक बल्केश्वर सिंह, अध्यक्ष आशीष मिश्रा बागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बम शंकर गुप्त,

उपाध्यक्ष विकाश वैश्य (बंसी), महामंत्री विनोद गुप्ता, मंत्री अनूप सिंह, संगठन मंत्री प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष पिंटू वर्मा,
आय व्यय निरीक्षक पवन बैसवार सहित प्रतिभा
महेश द्विवेदी
अजय जायसवाल
संजय विश्वकर्मा
बीके सिंह
राहुल गुप्ता
सतीश दुबे
गैमन कनौजिया आदि कार्यकारिणी सदस्य चुने गए l

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश