पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर सोनभद्र में भाजपा ने किया श्रद्धांजलि व संगोष्ठी का आयोजन

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर सोनभद्र में भाजपा ने किया श्रद्धांजलि व संगोष्ठी का आयोजन

सोनभद्र! एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जिला कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह, जिला प्रभारी अनिल सिंह, और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिले के सभी मंडल, शक्ति केंद्र, बूथों और वार्डों में भी जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री व कार्यक्रम संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।

मुख्य अतिथि केदार नाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता, प्रखर वक्ता और राष्ट्र के प्रति समर्पित थे। उनकी एकात्म मानववाद की विचारधारा सनातन भारतीय दर्शन पर आधारित थी, जो एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण चाहती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके विचारों को साकार कर रहे हैं।

जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल जी के राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रेरणादायी है। यह सिद्धांत समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए आज भी प्रासंगिक है।

संगोष्ठी में विधायक घोरावल अनिल मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पांडेय, और शारदा खरवार ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, चेयरमैन ममता सिंह, बीएन गुप्ता, उमेश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं