स्वच्छ सेमर, सुंदर सेमर: सदर विधायक भूपेश चौबे ने शुरू किया ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान”

“स्वच्छ सेमर, सुंदर सेमर: सदर विधायक भूपेश चौबे ने शुरू किया ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान”

 

सोनभद्र! भारत और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत 25 सितंबर को राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत सेमर में “एक दिन,

एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता अभियान का शुभारंभ सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया।

 

विधायक ने स्वयं झाड़ियों और कूड़े की सफाई में हिस्सा लेकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्राम पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

 

विधायक भूपेश चौबे ने कहा, “स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। गांव की स्वच्छता से ही उसकी पहचान और प्रगति संभव है।”

 

उन्होंने ग्रामीणों को एकजुट होकर प्रतिदिन स्वच्छता के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में “स्वच्छ सेमर, सुंदर सेमर” के नारे गूंजे और ग्रामीणों ने स्वच्छता शपथ ली, जिसमें कूड़ा-कचरा न फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का वचन शामिल था।

 

इस अभियान में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश सिंह, एडीओ पंचायत डीसी किरन सिंह, चुर्क मण्डल अध्यक्ष दिलिप चौबे, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, सचिव चांदनी गुप्ता, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

 

यह सामूहिक प्रयास न केवल सफाई का प्रतीक बना, बल्कि ग्रामवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश