रॉबर्ट्सगंज में पुलिस मुठभेड़: 25,000 रुपये के इनामी दो अपराधी घायल, गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी अपराधियों को मुठभेड़ में घायल कर गिर
फ्तार किया।
27-28 अगस्त, 2025 को चोरी की घटना (मु0अ0सं0- 893/2025, धारा 331(4), 305, 324(4) बी.एन.एस.) के वांछित अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कार्रवाई हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चुर्क रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी की।
अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की। इस दौरान वीर सिंह (27, सागर, म.प्र.) और आजाद सिंह (35, कटनी, म.प्र.) पैर में गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उनके पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। तीन अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
दोनों अभियुक्तों पर 25,000 रुपये का इनाम था। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।


![गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]](https://livesamacharplus.in/wp-content/uploads/2026/07/IMG-20260711-WA0004-scaled.jpg)




