पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पत्रकारों के साथ पुलिस लाइन चुर्क सभागार जनपद सोनभद्र में की गई बैठक –

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पत्रकारों के साथ पुलिस लाइन चुर्क सभागार जनपद सोनभद्र में की गई बैठक –

त्योहारों, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर की चर्चा-

आज दिनांक 20.09.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद के समस्त पत्रकार बंधुओं के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, महिला सुरक्षा,

साइबर अपराध की रोकथाम, पशु तस्करी पर नियंत्रण तथा आम जन की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से संबंधित विषयों पर पुलिस लाइन सभागार जनपद सोनभद्र में मीटिंग की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद में पुलिस बल की प्रभावी तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय करने के लिए बोला गया।

उन्होंने यह भी बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके लिए थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। महिला सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि पिंक पेट्रोलिंग, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया गया है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में साइबर सेल को सुदृढ़ करने एवं साइबर जागरूकता अभियान भी चलाने हेतु बताया गया, ताकि लोग ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहें। साथ ही, पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अंतरजनपदीय सीमाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे समाज में शांति, सौहार्द एवं जागरूकता फैलाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मीडिया और पुलिस मिलकर एक मजबूत सामाजिक तंत्र तैयार कर सकते हैं जिससे जनहित में बेहतर परिणाम मिल सकें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश