सोनभद्र ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा,चालक की जलकर मौत

सोनभद्र ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा,चालक की जलकर मौत

म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रनटोला गांव के समीप जमतिहवानाला पर गुरुवार की सुबह लोहे का एंगल लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसके आगे का हिस्सा नाले में गिर गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से उसमें सवार दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन जब तक चालक को बाहर निकालते तब तक ट्रेलर के केबिन में आग लग गई जिससे केबिन में फंसे चालक की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद सड़क के बाद मौके पर भीषण जाम लग गया।

समिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ से लोहे का एंगल लादकर बनारस जा रही ट्रेलर रनटोला के जमतिहवा नाला में अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में ट्रेलर का आगे का हिस्सा नाले में गिर गया जबकि पीछे का हिस्सा सड़क पर ही पलट गया और एंगल सड़क पर बिखर गये। घटना के बाद ट्रेलर के केबिन में चालक बाबूलाल पनिका (22) पुत्र पारस निवासी बोज थाना नौगढ़ (चंदौली) और दो हेल्पर संदीप (18) पुत्र रामजी निवासी हरियाबाद थाना नौगढ़ (चंदौली) तथा नीतीश (18) निवासी बोज थाना नौगढ़ (चंदौली) केबिन में ही फंस गए।

इस दौरान केबिन में आग लग गई। लोगों की मदद से उसमें सवार दोनो हेल्पर को बाहर निकाल लिया गया लेकिन केबिन में पैर फंसा होने के कारण चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका जिससे उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया और गैस कटर से केबिन को काटकर उसमे फंसे शव को बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया। वहीं क्रेन मंगाकर सड़क पर पलटे ट्रेलर और बिखरे एंगल को हटाकर यातायात बहाल कराया। वहीं घायल खलासी संदीप को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जबकि दूसरे खलासी नीतीश को आंशिक चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केबिन में फंसा चालक डेढ़ घंटे तक अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन मौजूद लोग काफी कोशिशों के बाद भी उसे बचाने में नाकाम रहे।घायल खलासी संदीप ने बताया कि आगे जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रेलर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश