नवागत बीईओ का हुआ स्वागत, निवर्तमान बीईओ की हुई भावभीनी विदाई

नवागत बीईओ का हुआ स्वागत, निवर्तमान बीईओ की हुई भावभीनी विदाई

सोनभद्र(घोरावल)। शिक्षा क्षेत्र घोरावल के ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार पटेल का स्वागत किया गया एवं निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।

बीआरसी सभागार में शिक्षकों ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल को पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्रम पहना स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने नवागत बीईओ का स्वागत करते हुए कहा कि यहां के शिक्षक उनके नेतृत्व में कंधे से कंधा मिला कर शैक्षिक स्तर को नई ऊंचाईयों पर ले जायेंगे। उन्होंने नवागत बीईओ को अवगत कराते हुए की घोरावल ब्लॉक का क्षेत्र काफी बड़ा है जिसके कई इलाके दुर्गम भी हैं। ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं ,पावना निराकरण व्यावहारिक रूप से किये जाने तथा शिक्षकों की कठिनाइयों के निराकरण का भी आग्रह किया।

नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने भी सबके सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को चलाने एवं शिक्षकों की समस्याओं के हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही विकास खण्ड घोरावल के निवर्तमान बीईओ अशोक कुमार सिंह के स्थानांतरण पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी। उनके लगभग चार साल के कार्यकाल के संस्मरण को साझा करते हुए शि ने उनके नवीन कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।

जिला महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह ने कहा कि चार वर्ष का कार्यकाल शिक्षकों के लिए सुखद संस्मरण रहा। निवर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों की सामयिक निराकरण का हरसंभव प्रयास किया।

जिला मंत्री देवेंद्र गंगवार ने भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि सरल एवं सहज स्वभाव के खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों के लिए हर समय उपलब्ध रहते थे। विकाश खंड के शिक्षकों को उनकी कमी निश्चित तौर पर खेलेगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, जिला मंत्री देवेंद्र गंगवार, जिला संयुक्त मंत्री कमलेश गुप्ता, महिला विंग से ममता पाण्डेय, फिटगवा जिला प्रभारी दिवाकर तिवारी, पूर्व एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, संजय मिश्रा, राजीव कुमार, संजय सिंह, कृष्ण कुमार, शिवम् अग्रवाल, वकील अहमद, वर्तिका, मयंक दुबे, उमेश दुबे, दिनेश दुबे, प्रभाशंकर मिश्र, प्रदीप सिंह, संतोष शुक्ल, राजेश बैस समेत कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

          सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी   डीजल पेट्रोल के सम्बन्ध में भ्रम, अफवाह अथवा दुष्प्रचार किये जाने…

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

      विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक   विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त विन्ध्याचंल/ रोल ऑब्जर्वर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    सोनभद्र डीजल-पेट्रोल की जमाखोरी व अवैध परिवहन पर सख्त चेतावनी, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्मों की सुपर चेकिंग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त विन्ध्याचल ने की बैठक

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    जनपद सोनभद्र में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एल०पी०जी० आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार की सख्ती से थमे वन अपराध, तीन वर्षों में 19 लाख 30 हजार रुपये का राजस्व जमा

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन

    पिपरी में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया क्रियांश शाह का पहला जन्मदिन