सोनभद्र व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

सोनभद्र व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी

जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम शहरी बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी कृषक बन्धुओं के भुगतान में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित बैंकर्स के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की, की जायेगी कार्यवाही-जिलाधिकारी*

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है,

वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, समीक्षा के दौरान एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जिन कृषक बन्धुओं ने फसल बीमा योजना में पंजीकरण कराया है, उनके फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान सभी बैंकर्स निर्धारित समय अवधि में करना सुनिश्चित करंें, भुगतान में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित बैंकर्स के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

बैठक के दौरान जिला उद्यान अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता जल निगम शहरी अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें, इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का कार्य है, सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिता के आधार पर कराना सुनिश्चित करंे,

इसमें किसी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन ग्रामों में पाइप लाईन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, वहां पर निर्धारित समय अवधि मंें पेयजल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाये, उन ग्राम सभाओं में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने की आवश्यकता न पड़ें, नहरों के माध्यम से तालाबों व जलाशय, पोखरा में पानी भरने की कार्यवाही ससमय कर ली जाये, जिससे कि पशु, पक्षियोें,

जानवरों को पाने की पानी की समस्या न होने पायें, उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा,

जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित की होगी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करनाा सुनिश्चित किया जायेगा।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा,

जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रमाशंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    “गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण] सोनभद्र (नि.सं.)।”आचार्यदेवो भव।” भारतीय…

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान   संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद में गुरुवार को व्यापक स्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम”  [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन