सोनभद्र कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों एवं विभागों का जिलाधिकारी ने किये आकस्मिक निरीक्षण ।

सोनभद्र कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों एवं विभागों का जिलाधिकारी ने किये आकस्मिक निरीक्षण ।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में बेहतर साफ-सफाई बनाये रखने, पत्रावली को सुव्यवस्थित ढंग से रखने हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज पूर्वान्ह् में कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न अनुभागों एवं विभागों के आकस्मिक निरीक्षण किये। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का जायजा लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभिन्न अनुभागों/विभागों के जिम्मेदारों को बेहतर साफ-सफाई के लिए दायित्वबोध किया।

उन्होंने मीटिंग हाल, न्याय सहायक अनुभाग,सामान्य कार्यालय अनुभाग,पासपोर्ट अनुभाग, ई-डिस्ट्रिक्ट गवर्नेन्स कक्ष, राजस्व सहायक अनुभाग कक्ष, ई0आर0के0/आंग्ल अनुभाग कक्ष, स्थानीय निकाय अनुभाग कक्ष, रेकार्ड रूम अनुभाग, मुख्य राजस्व अनुभाग कक्ष, नजारत, कलेक्ट्रेट विद्युत नियन्त्रण कक्ष,

ए0आर0ओ0 अनुभाग कक्ष, जिला वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कियेा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर किया जाये, जिससे जरूरत पड़ने पर पत्रावली आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए सभी अनुभागों के प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियेें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय के कार्याे को सम्पादन कराने की जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारियों की है, लिहाजा अधिकारी अपने विभागीय कार्याें के सम्बन्ध में आदेशों एवं निर्देशों का भलि-भांति अध्ययन करने के उपरान्त ही अपने मातहतों को पूरी तरह से समझाकर ही पत्रावली की कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

अधिकारी अधीनस्थों के सहारे अपने कार्य को न छोड़े अन्यथा किसी भी स्तर पर कमी के लिए सम्बन्धित अधिकारी ही सीधे जिम्मेदार होंगेें। कलेक्ट्रेट व कलेक्ट्रेट परिसर मंें स्थापित सभी कार्यालयाध्यक्ष/अनुभाग अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष के साथ ही परिसर की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी,

अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित कार्मिकगण उपस्थित  रहे।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी