केऔसुब इकाई ओटीएचपीपी ओबरा में बल का 56वाँ स्थापना दिवास मनाया गया।

केऔसुब इकाई ओटीएचपीपी ओबरा में बल का 56वाँ स्थापना दिवास मनाया गया।

 

 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना 10 मार्च 1969 को हुई थी। दरअसल, 1969 में हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पाेरेशन (भ्म्ब्) रांची में भीषण आग लग गई। इसमें पाया गया कि औद्योगिक सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी औद्योगिक आपदा जैसे आग, विष्फोट सहित अन्य विषम परिस्थितियों से निपटने में सक्षम नहीं हैं।

 

 

इसी के बाद 1969 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना भारत सरकार द्वारा की गई। सीआईएसएफ संसद के अधिनियम, “केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 (1968 का 50)” के तहत स्थापित संघ का एक सशस्त्र बल है। वर्ष 1969 में 3129 कार्मिकों की सहायता से स्थापित बल की संख्या वर्तमान में लगभग 02 लाख हो गई है।

 

सीआईएसएफ के पास 12 रिजर्व बटालियन और 08 प्रशिक्षण संस्थानों सहित 74 अन्य संरचनाएं हैं। अधिदेश के अनुसार, सीआईएसएफ संपत्ति और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के साथ-साथ परिसर के कर्मचारियों को भी सुरक्षा प्रदान करता है।

 

सीआईएसएफ अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, बंदरगाहों, ऐतिहासिक स्मारकों और भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी क्षेत्रों जैसे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, कोयला, इस्पात और खनन सहित रणनीतिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। सीआईएसएफ दिल्ली में कुछ निजी क्षेत्र की इकाइयों और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों जैसे संसंद भवन को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

 

इस तरह कुल 359 महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा सीआईएसएफ के द्वारा की जा रही है। वर्तमान में, सीआईएसएफ जेड प्लस, जेड, एक्स, वाई श्रेणी के वर्गीकृत विशिष्ठ एवं अति विशिष्ठ व्यक्तियों को भी सुरक्षा प्रदान कर रही है। सीआईएसएफ एकमात्र ऐसा बल है जिसके पास अनुकूलित एवं समर्पित अग्निशमन शाखा है।

 

सीआईएसएफ एक प्रतिपूरक लागत बल है। सीआईएसएफ की ओबरा इकाई द्वारा हाल ही में ओबरा ताप विधुत परियोजना की नई इकाई ‘स‘ ताप की सुरक्षा का अधिग्रहण किया गया है।

 

सीआईएसएफ के 56 वें स्थापना दिवस समारोह पर मुख्य अतिथी के रूप में ओबरा ताप विधुत परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल मौजूद रहे। साथ ही साथ परियोजना के महाप्रबंधक श्री राज कुमार, श्री संजिव कुमार सिंघल एवं श्री दिवाकर स्वरूप भी समारोह में शिरकत किये। केऔसुब कमाण्डेंट श्री सतीश कुमार ंिसह एवं उप कमाण्डेंट अग्नि श्री पी के सिन्हा के देखरेख में स्थापना दिवास समारोह मानाया गया।

 

कार्यक्रम की शुरूवात में सीआईएसएफ द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया जिसमें निरीक्षक अग्नि हुपेन्द्र कुमार परेड कमाण्डर एवं उप निरीक्षक कार्य जितेन्द्र सिंह यादव परेड के 2 आईसी के तौर पर परेड का नेतृत्व किये। परेड के द्वारा मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। जवानों एवं बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के डेमों एवं खेल का प्रदर्शन किया गया।

 

स्थापना दिवास समारोह को भव्य एवं मनोरम बनाने में सीआईएसएफ के निरीक्षक रंजीत कुमार, निरीक्षक एम के भदानी, निरीक्षक सचिन कुमार निराला, निरीक्षक राकेश कुमार एवं महिला निरीक्षक रश्मि का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश