जिलाधिकारी  सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि पूर्व मा0 राज्यसभा सांसद श्री रामसकल की उपस्थिति

जिलाधिकारी  सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि पूर्व मा0 राज्यसभा सांसद श्री रामसकल की उपस्थिति

में आज डायट परिसर उरमौरा में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलाने के मकसद से हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि माननीय सांसद श्री राम सकल जी व आदरणीय जिलाधिकारी श्री बद्रीनाथ सिंह जी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी जी ,

 

 

जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह जी सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडे जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर समस्त अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास व पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उत्सव कार्यक्रम में एक तरफ कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिवार की छात्राओं के द्वारा सुंदर स्वागत गीत,सरस्वती वंदना व हर हर शंभू के मनमोहक नृत्य व गीत की प्रस्तुति की गयी।

 

वहीं वक्ताओं की कड़ी में एसआरजी श्री संजय मिश्र जी व एआरपी श्री हृदेश कुमार सिंह द्वारा निपुण भारत मिशन व राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के उद्देश्यों, प्री प्राइमरी शिक्षा में राज्य के प्रयासों सहित स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में दी जा रही है बच्चों को तकनीकी शिक्षा के विविध आयामों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर कंपोजिट विद्यालय तेलजर विकासखंड म्योरपुर के शिक्षक शंभू नाथ जी द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों के मन,

 

विचार व कल्पनाओं पर आधारित पुस्तक किंचित बालमन का विमोचन माननीय सांसद जी सहित समस्त गणमान्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अन्य प्रस्तुतियों में विकासखंड नगवा एवं रॉबर्ट्सगंज की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों , शिक्षिकाओं व एआरपी श्री संजय जायसवाल के द्वारा एक सुंदर नाटक की प्रस्तुति व वंडर बॉक्स की तकनीकी प्रस्तुति शिक्षिका श्रीमती बीना रानी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

 

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किया जाये और उन्हें पठन-पाठन हेतु स्कूलों में आने के लिए उनमें रूचि के प्रति जागरूक किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप बच्चों को दी जा रही शिक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर मा0 पूर्व सांसद, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्रा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर पाठ्य सामग्री व कुछ धनराशि देकर सम्मान पूर्वक प्रोत्साहित किया किया।

आयोजित कायक्रम के उद्बोधन के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी महोदय नगवा द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 व स्कूल रीडीनेस प्रोग्राम सहित आयु वर्ग 3 से 6 वर्ष के बच्चों के तकनीकी पूर्ण पठन-पाठन पर विचार रखा गया, वहीं दूसरी तरफ खंड शिक्षा अधिकारी महोदय बभनी श्री पी० एस० राम जी द्वारा सुंदर गतिविधियों और गीत की प्रस्तुति की गई।

 

संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक व जिला समन्वयक ( प्रशिक्षण ) श्री जय किशोर वर्मा जी द्वारा जनपद को निपुण जनपद बनाए जाने संदर्भित समीक्षात्मक व्याख्या करते हुए अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने हेतु शिक्षक, शिक्षिकाओं अभिभावकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आवाहन किया गया। आयोजित कायक्रम में सभी

विकासखण्डों से नोडल शिक्षक ,नोडल शिक्षक संकुल ,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित दो निपुण बच्चों को स्टेशनरी किट, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समस्त विकास खण्डों के आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी गण, डायट प्रवक्ता गणों, बालिका शिक्षा,

 

कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिवार की शिक्षिकाये , बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं