मा0 सदस्य महिला आयोग ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय उरमौरा राबर्ट्सगंज का किये निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये निर्देश 

मा0 सदस्य महिला आयोग ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय उरमौरा राबर्ट्सगंज का किये निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये निर्देश

मा0 सदस्य सचिव, उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ नीलम प्रभात जी द्वारा आज अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा बालिका विद्यालय उरमौरा राबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखा जाये, बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार नास्ता, भोजन आदि की व्यवस्था और बेहतर किया किया जाये। छात्राओं को खेल के प्रति भी रूचि रखें, इसके लिए प्रयास किया जाये और खेल-कूद के लिए प्रेरित भी किया जाये।

इसी प्रकार से मा0 सदस्य द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र लोढ़ी-प्रथम राबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों को फल का वितरण कर,

उनके रहन-सहन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ्य रहने के लिए साफ-सफाई के लिए प्रति प्रेरित किया जाये और उन्हंें साफ-सफाई न रखने से होने वाली बीमारी से अवगत कराया जाये। आंगनवाड़ी केंद्र लोढ़ी-प्रथम के निरीक्षण के दौरान बच्चों द्वारा भाव गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे सुन मा0 सदस्य द्वारा बच्चों की सराहना की गयी।

इसी प्रकार से मा0 सदस्य जी द्वारा राबर्ट्सगंज तहसील में जन सुनवाई की, इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाये, महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें हुए, हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाय। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।

महिलाएं अपने लड़के व लड़कियों को हर हाल में स्कूल भेजे और शिक्षा के प्रति भी सजग रहें, तभी वे खुद के साथ अपने परिवार का विकास कर, आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर हो सकंेंगीं।

इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहाकि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान को बनाये रखा जाय। दूर-दराज से आयी महिलाओं ने अपने दुःख-दर्द को सुनाया,

जिस पर सम्बन्धितों को प्रकरणों की जॉच कर न्याय दिलाने के निर्देश सम्बन्धितों को दिया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनीत कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर चारु द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती इंद्रावती कुमारी, गायत्री दुबे, आकांक्षा पाण्डेय व महिला थाने से सविता सरोज, संतु सरोज आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं