सोनभद्र स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने पर दिया गया बल

सोनभद्र स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने पर दिया गया बल

*ओ0डी0एफ0 गांवों में बने शौचालय, बनाये गये कूड़ा प्रबन्धन केन्द्र व प्लास्टिक मुक्त अभियान के सम्बन्ध में जॉच कर उपलब्ध कराया जाये आख्या-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में जिला स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक की, बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के

तहत स्वच्छता के प्रति किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए ओ0डी0एफ0 गांवों में बने शौचालय, बनाये गये कूड़ा प्रबन्धन केन्द्र व प्लास्टिक मुक्त अभियान हेतु किये गये प्रबन्धन के बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी ने जानकारी प्राप्त की।

जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि गांव में प्लास्टिक कलेक्शन के लिए घरों पर बोरियां टांगी गयी है, बोरी भर जाने पर उसमें से प्लास्टिक निकालकर आर0आर0सी0 पर उसको इकट्ठा कर प्लास्टिक का निस्तारण एवं बाजार से लिंक कर उसको बेचकर ग्राम पंचायत की आय भी बढ़ाई जा रही है। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ओ0डी0एफ0 गांवों में किये गये शौचालय निर्माण व बनाये जाने वाले शौचालयों की सूची उपलब्ध कराया जाये।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो में बने व्यक्तिगत शौचालय की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक कितने शौचालय बने हैं, जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी बताया कि जनपद में 19 हजार 738 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक 13588 लाभार्थियों को प्रथम की धनराशि प्रेषित की गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किश्त दी गयी है, उनके निर्माण प्रगति की जॉच कराते हुए दूसरी किश्त की धनराशि उपलब्ध कराया जाये, जिससे शौचालय निर्माण समय से पूरा कराया जा सकें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अवशेष शौचालय निर्माण के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए शौचालय के निर्माण कार्य में तेजी लाया जायें,

इस कार्य में शिथिलता न बरती जायें। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्मित शौचालय व बनाये जाने वाले शौचालयों की सूची उपलब्ध कराया जाये, जिससे शौचालयों के स्थिति आकलन किया जा सके। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने गांवों में बनाये गये कूड़ा प्रबन्धन केन्द्र व आर0आर0सी0 की समीक्षा करते हुए कहा कि कूड़ा प्रबन्धन केन्द्र व आर0आर0सी0 को उपयोग करने के साथ ही ग्रामीण लोगों को इसके प्रयोग के लिए जागरूक भी किया जायेे,

जिससे इसका सही ढंग से उपयोग करते हुए कूड़ा निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि नागरिकों को प्लास्टिक के थैले के उपयोग से बचने के लिए जागरूक करने के साथ ही उससे होने वाले वातावरण को नुकसान व स्वास्थ्य हानि से सचेत करें। उन्होंनेे कहा कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान व प्लास्टिक के जलाये जाने से होने वाले खतरे के प्रति जागरूक किया जायें।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहाकि इंको प्वाइंट पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वहां पर कूड़दान की व्यवस्था की जाये और लोगों को वहां गंदगी न फैलाने व कूड़ा डस्टबीन डालने के लिए प्रेरित किया जाये, जिससे वहां पर साफ-सफाई बेहतर हों। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो गांव मॉडल बनाए जा रहे हैं उन गांव में जो भी कंपोनेंट बने हैं, उसका सत्यापन मुख्य विकास अधिकारी कराना सुनिश्चित करें कि सभी कंपोनेंट का निर्माण कार्य हुआ है।

जनपद में सभी विकास खंडों से प्लास्टिक इकट्ठा कर उसके निस्तारण के लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को और बृहद रूप से बनाते हुए उसको संचालित कर उसका निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने एजेंडा वार समीक्षा की जिसमें पेरी अर्बन ग्रामों के रूप में नगर पालिका परिषद के 3 किलोमीटर के सीमा में एवं नगर पंचायत से एक किलोमीटर की सीमा के ग्राम पंचायत का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट शासन को भेजा जाना था जिस पर निर्देशित किया कि रिपोर्ट और गांव की सूची नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर सत्यापन के उपरांत भेजा जाए।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, जिला पंचायत कल्याण अधिकारी श्री रमाशंकर यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री दिव्यतोष मिश्र सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका…

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अगस्त महीने के प्रथम शनिवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी  जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान