जिला शिक्षा एंव र्प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित नव निर्मित प्रशिक्षण हाल का जिलाधिकारी ने किये औचक निरीक्षण

जिला शिक्षा एंव र्प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित नव निर्मित प्रशिक्षण हाल का जिलाधिकारी ने किये औचक निरीक्षण

प्रशिक्षण हाल के दीवारों में आयी दरार, तत्काल मरम्मत हेतु कार्यदायी संस्था यू0पी0पी0सी0एल0 को पत्र प्रेषित करने के दिये निर्देश

*परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी प्रचार्य डायट को दिये निर्देश

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज जिला शिक्षा एंव र्प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित नव निर्मित प्रशिक्षण हाल का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वित्तीय वर्ष-2023-24 में बनकर तैयार भवन की स्थिति का जायजा लिये, निरीक्षण में पाया गया कि भवन का मरम्मत, देख-रेख समय-समय पर नहीं किया जाता है,

जिससे भवन के दीवार में दरार आ गया है, जिसे ठीक करने के लिए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था यू0पी0 पी0सी0एल0 को सूचित करते हुए भवन के मरम्मत व अन्य आवश्यक व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश प्रभारी प्रचार्य डायटध्जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भवन मरम्मत के कार्य में जो भी सामग्री उपयोग किया जाये, वह गुणवत्तायुक्त हो, जिससे भविष्य मे भी भवन की मजबूती बनी रहें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी प्रचार्य डायटध्जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण हाल के दीवार में आयी दरार को तत्काल मरम्मत करते हुए दुरूस्त किया जाये, परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाये, भवन के छत पर पत्तों के ढेर को हटाया जाये, छत पर अनावश्यक सामानों को एकत्रित न होने देें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था द्वारा इन तथ्यों का संज्ञान नहीं लिया जाता है व मरम्मत आदि के कार्य में शिथिलता व लापरवाही बरती जाती है, तो सम्बन्धित जिम्मेदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0ध्रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री दिव्यतोष मिश्र सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी