राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी में रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक रैली निकाली गई।

राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी में रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक रैली निकाली गई।

सोनभद्र (दुद्धी) :- राज्य परियोजना निदेशक, उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के तत्वाधान में सोनभद्र में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ रीतीका श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाते हुए रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण रैली का किया उद्घाटन। विद्यालय से रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक रैली निकाली गई।

बालिकाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के लिए जागरूक किया। रैली में शामिल बालिकाओं ने आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के प्रति प्रेरित करने वाले नारे लगाते हुए चल रही थी और बालिकाओं को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से गले का छुड़ाना, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना आदि सुरक्षा के दाॅंव-पेंच बताये गये कि हमे सड़क पर अगर कोई छेड़ता है तो उनको कैसे जवाब देना है और अपनी सुरक्षा कैसे करनी है आदि के बारे में बताया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रीतीका श्रीवास्तव ने बताया कि मार्शल आर्ट हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे हम मुसीबत में अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। हम सब को आत्मरक्षा/सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी चाहिये। आप सब भी ध्यान से सीखें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दे।

विद्यालय में बालिकाओं की नोडल अधिकारी डॉ प्रीति शर्मा के साथ-साथ रैली में ताईक्वांडो एन आई एस कोच रवि सिंह के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें विभिन्न सरकारी एवं टोल-फ्री नम्बरों जैसे 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 -मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।

विद्यालय के शोभा कुमारी यादव, कुसुम सिंह, वर्षा, अर्चना, गीता, प्रीतिका, मनीष कुमार, समायरा खान, प्रीति शर्मा, रतना तिवारी, अंजली राय, रूमन राय, मंजूलता, पुष्पा देवी आदि लोग भी रैली में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश