जनपद सोनभद्र में थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत डॉ आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनपरा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर जागरूक किया गया।

जनपद सोनभद्र में थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत डॉ आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनपरा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर जागरूक किया गया।

आज दिनांक-11.01.2025 को डॉ आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अनपरा, जनपद सोनभद्र में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया ।

जिसमें श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी पिपरी जनपद सोनभद्र द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कानून के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी ।

उन्होने छात्र-छात्राओं से कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जरूरत पर जोर दिया ।

इसी के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें । यदि उनके रास्तें में कोई शरारती तत्व गतिरोध करने का प्रयास करता है, तो उसका डटकर मुकाबला करें । छात्राएं देश में ही नहीं बल्कि विश्व में अपने दम पर परचम लहरा रही हैं। वह किसी से डरे नहीं।

साथ ही किसी भी आपात स्थित में छात्र/छात्राओं को संचालित विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों-112, 1090, 108, 181, 1076, 1098, 102 इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस पास के लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके ।

कोई भी छात्र-छात्रा ऐसी पोस्ट का सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरते तथा ऐसी कुछ भी पोस्ट वायरल न करें जिससे उन्हें और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी हो इस दौरान इस आजोयन से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ा तथा पुलिस के प्रति दृष्टिकोण भी बदला। ऐसी पाठशालाओं के आयोजन से कानून का ज्ञान होता है। मनुष्य अपराध करने से बचता है। इससे पुलिस और जनता के बीच का डर भी दूर होगा।

लोग कानून को भली भांति समझ सम्मान करते हुए दायित्व निभाएंगे। जिससे हम और हमारा समाज अपराधमुक्त होगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनपरा, प्रधानाचार्य, टीचर्स आदि मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश