एनओसी समाप्त होने के बाद भी बिना रेनूवल ही कोरगी बालू साइड पर हो रहा खनन

एनओसी समाप्त होने के बाद भी बिना रेनूवल ही कोरगी बालू साइड पर हो रहा खनन*।

दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी तहसील मुख्यालय से करीब 7-8 किलोमीटर दूर स्थित कोरगी बालू साइट पर खनन जारी हैं जबकि सूत्रों की मानें तो प्रदूषण विभाग की एनओसी 31 दिसम्बर को ही खत्म हो गयी हैं। एनओसी रिन्यूवल हुई कि नही इसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

लोगों कहना हैं कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर साल एनओसी जारी करता हैं जिसकी वैधता साल के अंत तक यानि 31 दिसम्बर होती हैं।

वैधता समाप्त होने के बाद खनन से जुड़े लोग लखनऊ तक रेनूवल के लिए डेरा जमाएं हुए हैं और इधर बिना रेनूवल आदेश के ही बालू का खनन जारी हैं, जिसको लेकर जिम्मेदारों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगें हैं। बताया जाता हैं खनन व्यवसायी इसके लिए प्रयास में लगे है लेकिन अभी तक प्रदूषण विभाग द्वारा एनओसी जारी नही की जा सकी हैं।

बता दे कि संबंधित फर्म को नदी किनारे मोरम खनन, पट्टा क्षेत्र 32.338 हेक्टेयर, कनहर नदी के किनारे गाटा संख्या 871 और 518 ग्राम पिपरडीह और कोरगी में शर्तो के अधीन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनओसी मिली थी जिसकी वैधता 31/12/2024 तक ही थी और वर्तमान एनओसी मिले बिना ही सप्ताह भर से रात-दिन खनन जारी है।

इस संबंध में दुद्धी एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि एनओसी की वर्तमान स्थिति क्या हैं इसकी जाँच करायी जाएगी।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी