किनारे कुड़ा बीनने वाले दो नाबालिग बच्चों को दिया गया संरक्षण – शेषमणि दुबेला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन के दिशा-निर्देश के क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई,

किनारे कुड़ा बीनने वाले दो नाबालिग बच्चों को दिया गया संरक्षण – शेषमणि दुबेला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन के दिशा-निर्देश के क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई,

चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट की संयुक्त टीम ने शनिवार को जनपद स्तर पर बाल भिक्षा वृत्ति एवं सड़क के किनारे कुड़ा करकट उठाने वाले बच्चों के चिन्हांकन व पुनर्वासन के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान थाना राबर्ट्सगंज कस्बा एवं मुख्यालय से टीम ने दो नाबालिग बच्चों को कुड़ा करकट उठाने से मुक्त कराते हुए बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार संस्था मे आवासित कराया गया
जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि कुड़ा करकट उठाने वाले बच्चों के माता-पिता की काउंसिलिंग की जायेगी एवं उनको महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित

स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार बच्चों को चार हजार रूपये प्रतिमाह की दर से उनके शिक्षा और संरक्षण के लिए दिया जायेगा। सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि यदि कहीं पर बाल भिक्षा वृत्ति, सड़क के किनारे कुड़ा- करकट उठाते, बाल श्रम, बाल विवाह संबंधित प्रकरण के संबंध में चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सूचित कर सकते हैं।

जिससे तत्काल कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण ईकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, काउंसलर सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से काउंसलर अमन सोनकर,सुपरवाइजर धर्मवीर सिंह एवं मानव तस्करी रोधी इकाई टीम उपस्थित रही।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी