बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

कोन /सोनभद्र –
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन बैंक कचनरवा शाखा में केवाईसी कराने के लिए कई दिनों से चक्कर काटते रहे किसान कि बीते शुक्रवार की शाम मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रम्मन उम्र 59 वर्ष पुत्र स्व. सुखदेव निवासी कचनरवा टोला- परस वा इंडियन बैंक में जमा रुपये निकालने व के वाई सी को लेकर परेशान था।

जिसके क्रम में शुक्रवार को बैंक में ही गिरकर बेहोस गया था। मृतक के साथ साथ उनका पुत्र जवाहिर पत्नि सहित बैंक गया था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक ने कहा था जब तक केवाईसी नहीं होता तब तक खाते से लेन देन नहीं होगा। जहाँ मृतक बीते चार दिनों से बैंक आकर लाइन में लगे रहते पर बैंककर्मी कभी सर्वर नहीं चल रह है ।

अगले दिन आने को कह देते। ऐसे ही तीन दिन बीत गया पर इनका केवाईसी नहीं किया शुक्रवार को बैंक परिसर में ही अचानक अचेत होकर गिर गए जिसे देख बैंक कर्मचारी ने कहा तुरंत यहां से ले कर जाओ नहीं तो हमलोगों को आफत में डालोगे। लोगों की मानें तो बैंक कर्मियों के अंदर मानवता नहीं दिखाई दिया।

घटना के बाद बेटे ने गोद में उठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ मौके पर चिकित्सक नहीं थे और वहाँ से प्राईवेट वाहन से बंशीधर नगर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया और वहीं घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जिसे घर लाकर दाह संस्कार कर दिया गया। उक्त के क्रम में स्थानीय लोगों का कहना है कि शाखा प्रबंधक की कार्य प्रणाली जनहित व उपभोक्ताओं के प्रति सही नहीं है। इस बावत् इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक से सेल फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई किन्तु सम्पर्क नहीं हो सका।

वहीं स्थानीय लोगों ने मांग किया है कि ऐसे शाखा प्रबंधक को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करते हुए कठोर कार्यवाही कराना सुनिश्चित किया जाय।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश