जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 33/11 विद्युत उप केन्द्र राबर्ट्सगंज, 220 एवं 132 के0वी0ए0 विद्युत उप केन्द्र छपका राबर्ट्सगंज का किये औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 33/11 विद्युत उप केन्द्र राबर्ट्सगंज, 220 एवं 132 के0वी0ए0 विद्युत उप केन्द्र छपका राबर्ट्सगंज का किये औचक निरीक्षण

एक मुश्त समाधान योजना की गयी लागू, जल्दी आये, एक मुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पायें-जिलाधिकारी

एक मुश्त समाधान योजना घरेलू वाणिज्यिक, निजी संस्थाओं एवं औद्योगिक संयोजनों के 30 सितम्बर,2024 तक के सरचार्ज पर मिलेगी नियमानुसार छूट

जिलाधिकारी श्री बी0एन0सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने 33/11 विद्युत उप केन्द्र राबर्ट्सगंज, 220 एवं 132 के0वी0ए0 विद्युत उप केन्द्र छपका राबर्ट्सगंज का किये औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वर्कशाप में विद्युत सम्बन्धित सामग्री के मरम्मत कार्य का जायजा लिये,

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत राबर्ट्सगंज से की जा रही विद्युत आपूर्ति व शेड्यूल के सम्बन्ध में जानकारी लिये, अधिशासी अभियन्ता विद्युत को विद्युत आपूर्ति को सुचारू ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किये,

इस दौरान जिलाधिकारी ने सी0सी0टी0वी0 कैमरे के संचालन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली तो सी0सी0टी0वी0 कैमरा चालू हालत में नहीं मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने सी0सी0टी0वी0 कैमरे की मरम्मत कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किये, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना लागू की गयी है, जिसमें जल्दी आये, एक मुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पायें,

एक मुश्त समाधान योजना घरेलू वाणिज्यिक, निजी संस्थाओं एवं औद्योगिक संयोजनों के 30 सितम्बर,2024 तक के सरचार्ज पर नियमानुसार छूट देय होगी, निजी नलकूप के संयोजनों पर एक मुश्त समाधान योजना पूर्व से लागू है, जो अभी भी चल रही है,

उपरोक्त समाधान योजना तीन चरणों में होगी, पहला चरण 15 दिसम्बर,2024 से 31 दिसम्बर,2024 तक, द्वितीय चरण 01 जनवरी,2025 से 15 जनवरी,2025 तक तृतीय चरण 16 जनवरी,2025 से 31 जनवरी,2025 तक है, प्रथम चरण में सरचार्ज में सबसे अधिक छूट मिलेगी, उपरोक्त समाधान योजना में मा0 न्यायालय में लम्बित विद्युत बीजक से सम्बन्धित मामले में भी विचारणीय होगें, परन्तु समाधान होने पर सम्बन्धित उपभोक्ता को मा0 न्यायालय से वाद वापस करने का प्रमाण-पत्र देना होगा,

आर0सी0 के मामले भी समाधान योजना में शामिल है, परन्तु कलेक्शन चार्ज की धनराशि भी जमा करना होगी, जिसे विभाग द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा, उक्त योजना का लाभ लेने हेतु उपभोक्ता विभागीय कार्यालय उप खण्ड कार्यालय एवं सी0एस0सी0 से सम्पर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विद्युत विभाग के जे0ई0, ए0ई0 सहित अन्य सम्बन्धित कार्मिकगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश