अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है की माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,

अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र श्री शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है की माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,

नई दिल्ली, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

सोनभद्र के निर्देशानुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय परिसर में स्थित ए0डी0आर0 भवन के भू- तल पर प्रातः 09ः30 बजे माँ सरस्वती के प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई LSUC कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई स्कीम के अन्तर्गत गठित कमेटी को विभिन्न सरकारी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थाओं के रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रथम दिवस का प्रशिक्षण दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा बच्चों को विधिक सेवाओं के बारे में समिति का गठन एवं कार्याे के विषय में तथा नालसा (बच्चों के लिए बाल-मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना, 2024 का संक्षिप्त अवलोकन, संरचना और मुख्य विशेषताएं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व के बारे में सभी को अवगत कराया गया।

इसके अलावा उक्त स्कीम में समिति के सदस्यो की भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी पूर्व सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, सोनभद्र, श्रीमती दीपिका सिंह, केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर,

सुश्री नेहा अग्रहरि विधि सह परिविक्षा अधिकारी सोनभद्र, सम्मानित पैनल अधिवक्ता एवं सम्मानित पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे। श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी पूर्व सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, सोनभद्र द्वारा विधि के विरूद्ध बालको के संबंध में विधिक सेवाएं बेहतर तरीके से किस प्रकार संचालित हो उस पर प्रकाश डाला गया इसके अलावा विधिक सेवा प्रत्येक पुलिस स्टेशन,

किशोर न्याय, बाल संरक्षण संस्थान, बाल न्यायालय एवं जिला कारागार में गठित कर कैसे बेहतर तरीके से बच्चों को विधिक सेवा प्रदान की जाये इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

श्रीमती दीपिका सिंह, केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर जिला सोनभद्र द्वारा बाल कल्याण समिति, परिवारिक संस्थान,

बच्चों के देखरेख के संस्थान तथा पीड़िताओं को किस प्रकार से मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा प्रदान की जाये इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। सुश्री नेहा अग्रहरि विधि सह परिविक्षा अधिकारी सोनभद्र द्वारा किशोर न्याय अधिनियम, जे.जे.एक्ट 2015 तथा बच्चों के संदर्भ में कानूनी और नीतिगत ढाँचे के बारे में एवं सी0डब्ल्यू0सी देखभाल, बच्चो की सुरक्षा लैंगिक अपराधों से संरक्षण,

कार्यस्थल पर यौन शोषण संबंधी अधिनियम, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम 1971, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पूर्वगर्भाधान और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994, Sex selection decline in child sex ratio under PCPNDT Act” विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।

  • Related Posts

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क   सोनभद्र 21 जुलाई। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकूट स्थित निवेश के नाम पर…

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार जिलाधिकारी बोलेकृपारदर्शिता के साथ होगा योजनाओं का क्रियान्वयन, 50 खेत तालाबों का निर्माण भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

    रेणुकूट में निवेश घोटाले के आरोपी भागीरथी मौर्य पर शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर संपत्तियां कुर्क

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

    सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

    टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

    टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम”  [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान