जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की सम्पन्न स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को निर्धारित समयान्तर्गत किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी*

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की सम्पन्न
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को निर्धारित समयान्तर्गत किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी*

*आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति में लाये तेजी, प्रतिदिन की जाये मानीटरिंग, शिथिलता बरतने पर होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी*

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में  जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कल सायं सम्पन्न हुईं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति पर जायजा लिया,

तो प्रगति काफी धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लायी जाये, अगली बैठक के दौरान प्रगति धीमी पायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। डिस्ट्रिक्ट इन्फारमेशन टेक्निकल आफिसर, प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करायेंगें,

उन्होंने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनावाने में यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या  हो, तो वह मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट इन्फारमेशन टेक्निकल आफिसर के कक्ष संख्या-18 में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है,

मो0 नम्बर-9616356386 पर सम्पर्क कर सकते हैं, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान एम0जे0एस0वाई के अन्तर्गत प्रसव उपरान्त दिये जाने वाली धनराशि के वितरण के प्रगति की समीक्षा की और धनराशि का भुगतान नियमित रूप से करने के निर्देश दियें, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने सुरक्षित मातृ वन्दना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण के प्रगति की गहन समीक्षा की,

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आर0बी0एस0के0 टीम के भ्रमण की मानीटरिंग नियमित रूप से की जाये, सी0एच0सी0 व पी0एच0सी0 पर  रैण्डम आधार पर निरीक्षण किया जाये, समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उनका क्रियान्वयन निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही कदापि न बरती जाये। जिला स्वास्थ्य समिति शासनादेशानुसार जिले में बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करें।

भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहंुचाया जाय। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी श्री शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी