बीजपुर(सोनभद्र) डी ए वी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा एवं अन्य पुलिसकर्मियों का विशेषकर महिला पुलिसकर्मी कात्यायनी सिंह का डीएवी के प्राचार्य राजकुमार ने करतल ध्वनि के बीच स्वागत किया।

डी ए वी छात्राओं को मिशन शक्ति का मिला टिप्स

बीजपुर(सोनभद्र) डी ए वी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा एवं अन्य पुलिसकर्मियों का विशेषकर महिला पुलिसकर्मी कात्यायनी सिंह का डीएवी के प्राचार्य राजकुमार ने करतल ध्वनि के बीच स्वागत किया।

इसके बाद थाना प्रभारी ने विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विधिवत जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा, घुमंतू शोहदों एवं आकस्मिक स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर भी छात्राओं को दिया।

 

श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अपराध होता है तो उन्हें इन दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके सहायता प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विशेष कर कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि की भी जानकारी दिया।

 

श्री मिश्रा ने बताया महिला सुरक्षा के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ तत्पर और कटिबद्ध है । उन्होंने बताया कि शासनादेश ‘ मिशन शक्ति – फेज 5’ के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसमें महिलाओं एवं छात्राओं को आगे आना होगा। उनके साथ यदि किसी भी तरह का अपराध होता है तो तत्काल दिये गये हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें। छात्राओं के बीच मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किया गया।

 

अंत में विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा एवं उनके साथ पधारे अन्य पुलिस कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि इससे महिलाओं एवं छात्राओं में जागरूकता आएगी और समाज में निर्भिकता से आगे बढ़ सकेंगी।

 

प्राचार्य राजकुमार ने इस अवसर पर पधारे समाज सेवी अनिल त्रिपाठी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम में विद्यालय की सैंकड़ों छात्राएं विशेष कर विद्यालय की हेड गर्ल दीक्षा दुबे , डिप्टी हेड गर्ल इशिता सिंह, स्पोर्ट्स कैप्टन वैष्णवी पांडे, रोशनी, शैलजा यादव, दुर्गा, साक्षी जायसवाल, अर्ना मल, कीर्ति मिश्रा आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश