अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद श्री शैलेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया की उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,

अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद श्री शैलेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया की उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,

लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में संचालित मीडिएशन सेंटर में आज एक दंपत्ति के विवाद की सुनवाई अधिवक्ता मध्यस्थ श्री मुनिराज शाह एडवोकेट मीडिएटर द्वारा की गयी। सुनवाई के दौरान दम्पत्ति अपने पिछले गिले-शिकवे भुलाकर स्वेच्छा से अलग-अलग रहने को राजी हो गये हैं।

ग्रीनलैंड स्कूल के समीप, खाड़पाथर, पोस्ट रेनूकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र निवासी गीता गुप्ता की शादी वर्ष 2008 में ग्राम किसनीपुर पोस्ट जनाड़ी थाना दुबहड़ जनपद बलिया निवासी आनन्द कुमार गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद वर्ष 2011 में दम्पत्ति के बीच विवाद शुरू हो गया।

जिसके बाद वर्ष 2011 में गीता गुप्ता को ससुराल से जबरदस्ती निकाल दिया गया। उसके बाद गीता गुप्ता मायके आकर रहने लगी। उसने पति के खिलाफ परिवार न्यायालय में भरण पोषण का मुकदमा दाखिल किया। पत्रावली को परिवार न्यायालय से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यस्थता केन्द्र में सुलह-समझौता हेतु प्रेषित किया गया। मामले की सुनवाई मीडिएशन सेंटर में की गई। मीडिएशन सेंटर द्वारा भेजे गये नोटिस के बाद आनन्द कुमार गुप्ता मीडिएशन सेंटर में हाजिर हुए।

सेंटर में हुई बातचीत में दोनों के बीच सारे गिले-शिकवे दूर हो गये। दम्पत्ति के बीच समझौता हो गया। दम्पत्ति अपने पिछले गिले-शिकवे भुलाकर स्वेच्छा से अलग-अलग रहने को राजी हो गये हैं। सुनवाई के दौरान श्री शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा उक्त दम्पत्ति को अपने अपने जीवन का निर्वाह करने हेतु प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं