पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना अनपरा व थाना शक्तिनगर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना अनपरा व थाना शक्तिनगर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

निरीक्षण के दौरान थाना अनपरा व थाना शक्तिनगर के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए समस्त अभिलेखों के रखरखाव, अध्यावधिक करने हेतु दिए गए सख्त निर्देश-

थाना कार्यालय, परिसर, शस्त्रागार, पुलिस बैरक व भोजनालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा आज दिनांक 25.09.2024 को थाना अनपरा एवं थाना शक्तिनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीवी, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के अभिलेखों जैसे- अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर,

भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल/वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने,

थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने,

शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये ।

  • Related Posts

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

      सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मा0…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं