उ0प्र0 राज्य विद्युत अभियन्ता संवाद कार्यक्रम के तहत ओबरा में हुई बैठक

उ0प्र0 राज्य विद्युत अभियन्ता संवाद कार्यक्रम के तहत ओबरा में हुई बैठक

अभियन्ताओं ने ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा*
बैठक में अभियंताओं निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने हेतु विशेष अतिरिक्त प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया:*

जीआई के आदेश पर शीर्ष प्रबंधन का जताया आभार*

कार्य योजना के तहत बजट का अलग से प्राविधान करने की उठी मांग*

ओबरा सोनभद्र।
प्रदेश के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने और अभियंताओं को विद्युत आपूर्ति/उत्पादन में विभिन्न प्रकार की आ रही व्यवहारिक समस्याओं के सार्थक समाधान को लेकर राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियंता संवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अभियंता संघ के केंद्रीय महासचिव इं जितेंद्र सिंह गुर्जर तथा संयुक्त सचिव इं आलोक कुमार ने ओबरा तापीय परियाजना के सीटीपीएस सभा कक्ष में अभियंताओं के साथ बैठक की।

बैठक में अभियंताओं ने महासचिव को परियोजनाओं पर बेहतर विद्युत उत्पादन में आ रही व्यवहारिक समस्याओं के साथ साथ अभियंताओं की ज्वलंत समस्याओं जैसे सांकेतिक हड़ताल के दौरान निलंबित शेष विद्युत कार्मिकों की जल्द से जल्द बहाली,परियोजना पर आवास की समस्या, पेंशन,सीनियरिटी लिस्ट जारी करने,अधिशासी अभियंता तथा उच्च पदों पर पदोन्नति करने,चिकित्सा, मैन पावर की अत्यधिक कमी,परिचालन एवं अनुरक्षण बजट में वृद्धि आदि मुद्दे उठाए।

जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखकर समाधान कराया जायेगा।अभियंताओं ने लंबित उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता का आदेश जारी होने पर शीर्ष प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आभार व्यक्त किया।

महासचिव इं जितेंद्र सिंह गुर्जर तथा मुख्य महाप्रबंधक इं आरके अग्रवाल ने बैठक के दौरान अभियंताओं से
प्रदेश में बीते 13 जून को बिजली की रिकॉर्ड 30618 मेगावाट की मांग को सफलतापूर्वक पूरा करने बधाई दिया एवं प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश को 24 घण्टे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण मनोयोग से प्रयास जारी रखने की अपील की।बैठक की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक इं आरके अग्रवाल व संचालन अभियंता संघ ओबरा पिपरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव इं धीरज वर्मा ने किया।

बैठक में इं आलोक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अभियंता संघ,महाप्रबंधक सीटीपीएस इं एस.के.सिंघल,महाप्रबंधक सिविल इं दिवाकर स्वरूप,महाप्रबंधक (कोल) सीटीपीएस इं योगेश गुप्ता अधीक्षण अभियंता इं एके पाण्डेय,सुनील कुमार, अजय उपाध्याय,अजय शर्मा अधिशासी अभियंता इं राजीव झा,अजय भारती,सहायक अभियन्ता इं ब्रिजेश यादव,विनय दीक्षित,संतोष आनंद,प्रभात शर्मा,आशीष सिंह, मनीष कुमार, विवेक श्रीवास्तव,स्वप्निल यादव, रॉबिन सिंह, सचिन गुप्ता,विकास कुमार,पवन वर्मा सहित भारी संख्या में अभियंता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी