आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल

वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़

डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

सोनभद्र, 29 सितंबर 2026 । आकाशीय बिजली के खतरे से ग्रामीणों को बचाने की दिशा में सोनभद्र जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। वज्रपात संवेदनशील ग्राम पंचायतों में अब ताड़ और खजूर प्रजाति के पौधों का रोपण कराया जाएगा। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चिन्हित ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर पौधरोपण कराया जाए और लगाए गए पौधों के संरक्षण की भी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में न्यूनतम 100 पौधे लगाए जाएंगे।

शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में यह कार्य वज्रपात की घटनाओं से प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम न्यूनीकरण की कार्यवाही के रूप में किया जा रहा है। सेंसिंग सेंटर (NRSC) के विश्लेषण के आधार पर राज्य के चिन्हित वज्रपात संवेदनशील क्षेत्रों में पौधरोपण की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में भी चिन्हित ग्राम पंचायतों में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

हर गांव में कम से कम 100 पौधे, मेड़ों पर बनेगा हरित सुरक्षा क्षेत्र

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि वीबी जी राम जी योजना के अनुमन्य प्रावधानों के अनुसार चिन्हित ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कराया जाए। खेतों एवं फार्म की मेड़ों तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर पाम (ताड़) एवं खजूर की उपयुक्त प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।

इसके लिए जिला उद्यान अधिकारी से तत्काल समन्वय स्थापित कर ‘बरही’ एवं ‘सोना-100’ प्रजातियों के पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) इस कार्य की निगरानी करते हुए पौधरोपण अभियान को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराएंगे।

पौधे लगाकर भूलना नहीं, संरक्षण की भी होगी पूरी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि पौधों के संरक्षण और रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर उपयुक्त स्थल का चयन, गड्ढों की खुदाई, पौधरोपण, सुरक्षा व्यवस्था, सिंचाई तथा रोपणोपरान्त देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला उद्यान विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए पौधों की उपलब्धता से लेकर रोपण और रोपणोपरान्त संरक्षण तक की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों एवं कार्यक्रम अधिकारियों को कार्य की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य वज्रपात संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम न्यूनीकरण के उपायों को प्रभावी बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण को भी बढ़ावा देना है।

  • Related Posts

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू   शुद्ध सरसों तेल, रागी…

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

      सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न आज जिला स्वास्थ्य समिति की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल  वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़  डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी  जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

    डी.ए.वी. और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में गांधी जयंती अभियान व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सचिव ने बच्चों को दी स्वच्छता व पॉक्सो एक्ट की जानकारी

    डी.ए.वी. और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में गांधी जयंती अभियान व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सचिव ने बच्चों को दी स्वच्छता व पॉक्सो एक्ट की जानकारी

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश