सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

शुद्ध सरसों तेल, रागी उत्पाद और शहद की बढ़ी मांग, बड़े बाजार से जुड़ने की उम्मीसोनभद्र।

नोएडा में आयोजित चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में सोनभद्र की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देशव्यापी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। करमा ब्लॉक के गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को ट्रेड शो के माध्यम से नई पहचान मिलने का रास्ता खुला है। ट्रेड शो में गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह और रोजाना मॉल के बीच उत्पादों की बिक्री को लेकर एमओयू साइन हुआ है। इससे समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।ट्रेड शो में सोनभद्र के महिला समूहों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों को लोगों और कारोबारियों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है।

खास तौर पर शुद्ध सरसों का तेल, रागी से तैयार उत्पाद और शहद की मांग देखने को मिल रही है। स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे इन उत्पादों को अब संगठित बाजार और बेहतर बिक्री नेटवर्क मिलने की उम्मीद है।

*गुलाब समूह के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार*

गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य मधुबाला ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार शुद्ध सरसों का तेल, रागी ठोकवा और बकरी के दूध से बने साबुन की बिक्री के लिए रोजाना मॉल के साथ एमओयू किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो में इन उत्पादों को उपभोक्ताओं और कारोबारियों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। एमओयू के बाद समूह के उत्पादों को बड़े बाजार में पहुंचाने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उद्देश्य केवल उत्पाद तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना भी है। अब तक महिलाएं स्थानीय स्तर पर अपने उत्पादों की बिक्री करती थीं। बड़े बाजार से जुड़ने के बाद उनके उत्पादों की पहुंच बढ़ने के साथ कारोबार का दायरा भी विस्तृत होगा।

*“महिलाओं की नियमित आय का मजबूत आधार बनेगा ट्रेड शो”*

महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो एक बड़े मंच के रूप में सामने आया है। यहां उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ कारोबारियों और बाजार से जुड़े संस्थानों के साथ सीधे संपर्क का अवसर मिल रहा है। गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह के लिए रोजाना मॉल के साथ हुआ एमओयू इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।समूह की महिलाओं को उम्मीद है कि बाजार का विस्तार होने से उनके उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को नियमित आय का बेहतर माध्यम मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध होने से सोनभद्र की महिला उद्यमिता को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत…

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

      सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न आज जिला स्वास्थ्य समिति की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल  वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़  डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी  जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

    डी.ए.वी. और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में गांधी जयंती अभियान व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सचिव ने बच्चों को दी स्वच्छता व पॉक्सो एक्ट की जानकारी

    डी.ए.वी. और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में गांधी जयंती अभियान व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सचिव ने बच्चों को दी स्वच्छता व पॉक्सो एक्ट की जानकारी

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश