सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी़ ने जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षकों (एमओआईसी) को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अनिवार्य है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग,
आई०सी०डी०एस० विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि एन0आर0सी0 सेन्टर में सैम मैम बच्चों को भर्ती करने की कार्यवाही सुनिश्चि की जाये जिससे की अति दुर्बल बच्चें जल्द स्वस्थ्य हो सके इस दौरान उन्होने कहा कि जनपद में संचालित एम्बुलेस 102,108 की जॉच समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक द्वारा रैण्डम के आधार पर सुनिश्चित की जाये।

उन्होनें सी0एच0ओ0 द्वारा प्रभावी ढंग से कार्य की प्रगति न पाये जाने पर और उनके कार्यो की मानिटरिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी के अधीक्षक द्वारा न किये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी एम0वाई0सी0 दुद्धी के वेतन भुगतान पर रोक लगाने पर निर्देश दिये। उन्होंने बैठक के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये तथा जो कर्मी साफ-सफाई के लिये नियुक्त किया गया है उसके कार्यों में लापरवाही पायी जाती है तो चयनित एजेंसी को सूचित कर तत्काल हटाये जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाये।
डी०पी०ओ० आई०सी०डी०एस० को निर्देशित किया गया कि आर0बी0एस0के0 टीम द्वारा नियमित रूप से आशा आगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाय। इस मौके मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रमेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।






