सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा ने ओबरा एवं चोपन में चीनी स्टॉकिस्टों की जांच की

प्रत्येक शुक्रवार भारत सरकार के पोर्टल पर चीनी स्टॉक घोषित करना अनिवार्य

जमाखोरी अथवा स्टॉक संबंधी अनियमितता मिलने पर होगी कठोर विधिक कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चीनी के बढ़ते मूल्य को नियंत्रित रखने तथा बाजार में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चीनी स्टॉकिस्टों की दुकानों एवं गोदामों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर उपजिलाधिकारी, ओबरा द्वारा क्षेत्र में चीनी स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ओबरा स्थित बालाजी ट्रेडर्स तथा चोपन स्थित अनूप ट्रेडर्स एवं मोहित ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच की गई। इस दौरान स्टॉक संबंधी अभिलेखों एवं उपलब्ध मात्रा का भी सत्यापन किया गया।

उपजिलाधिकारी ने संबंधित स्टॉकिस्टों एवं व्यापारियों को निर्देशित किया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार पोर्टल पर चीनी के उपलब्ध स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में चीनी की जमाखोरी न की जाए और बाजार में इसकी उपलब्धता सामान्य बनाए रखी जाए।

व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि निरीक्षण के दौरान जमाखोरी, स्टॉक छिपाने अथवा किसी अन्य प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा चीनी के मूल्य एवं उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्टॉकिस्टों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश