जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, बाउंड्री वॉल व सीसीटीवी लगाने की होगी कार्रवाई

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

छात्रावासों में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुविधाएं बेहतर बनाने पर दिया जोर

निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने शनिवार को तहसील दुद्धी स्थित आवासीय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी दुद्धी को आवासीय परिसर की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु तत्काल एस्टीमेट तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराया जा सके। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए परिसर में प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के भी निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, दुद्धी में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि सितंबर माह तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। छात्रावास परिसर में रिक्त स्थान पर बैडमिंटन कोर्ट विकसित कराने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय एवं ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि शेष कार्य पूर्ण कर एक सप्ताह के भीतर ट्रांजिट हॉस्टल को हैंडओवर कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। छात्रावास में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रों को स्वच्छ,

सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भाऊराव देवरस महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी भी निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी अथवा लापरवाही पाई गई तो संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री संत पाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडे, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी