संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी

जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

जनपद सोनभद्र में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर 01 जुलाई, 2026 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई, 2026 से दस्तक अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार उच्च जोखिम वाले ग्रामों में माइक्रोप्लान के अनुरूप विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा ग्राम प्रधान सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाव, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत गांवों में झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, खराब हैंडपंपों का चिन्हीकरण एवं मरम्मत, शौचालय निर्माण, फॉगिंग तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अब तक 2,416 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई, 2,421 हैंडपंपों की मरम्मत, 1,031 हैंडपंप चबूतरों की मरम्मत, 638 शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में 1,340 तथा शहरी क्षेत्रों में 1,397 नालियों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त ग्राम सभाओं, प्रभात फेरियों एवं कृतंक नियंत्रण संबंधी गोष्ठियों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया

जा रहा है।

दस्तक अभियान के तहत घर-घर स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर अब तक 4,843 बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की गई है तथा 4,757 लोगों की आरडीटी किट से जांच की गई, जिनमें 9 मलेरिया संक्रमित पाए गए। इसके अतिरिक्त 528 आईएलआई (खांसी-जुकाम) के लक्षणयुक्त तथा 172 क्षय रोग के संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच के लिए संदर्भित किया गया। साथ ही डायरिया के 119 संभावित रोगियों की भी पहचान की गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित करते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं रोगियों की समयबद्ध पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद को संचारी रोगों से सुरक्षित रखा जा सके।

  • Related Posts

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुम्बई से…

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

      सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पांच प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक एम्बुलेंस,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य