टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

सोनभद्र स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की पहल पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे टोरंटो के अंडरपास पार्क की तर्ज पर आधुनिक नगरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहरवासियों को खेल,

मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए एक नया स्थान उपलब्ध होगा लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में विकसित होने वाली इस परियोजना में बच्चों के लिए आकर्षक झूले, बैडमिंटन कोर्ट, बॉस्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट नेट और ओपन जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा फूड कोर्ट, ग्रीन जोन और आकर्षक वॉल पेंटिंग के माध्यम से पूरे क्षेत्र को सुंदर एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना को तीन प्रमुख जोन में विभाजित किया गया है, जिसमें स्पोर्ट्स जोन, फूड जोन और ग्रीन जोन शामिल हैं। ग्रीन जोन में सजावटी पौधों के साथ ही प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों से तैयार आकर्षक स्कल्प्चर लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से नागरिकों को ‘रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल’ का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी,

जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। पूरे क्षेत्र को आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजाया जाएगा, जिससे यह स्थान नगरवासियों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का केंद्र बन सके महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी विकास कार्य नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सीएसआर मद से कराए जाएंगे। जिला प्रशासन ने परियोजना की कार्ययोजना तैयार कर ली है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

  • Related Posts

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

      सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मा0…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं