जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में देरी, अंश निर्धारण में शिथिलता पर कार्रवाई

आईजीआरएस में लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

डीएम की सख्ती लेखपाल निलंबित, कई अधिकारियों का वेतन रोका

जन शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पड़ी भारी

सुशासन पर फोकस डीएम ने दिखाई सख्ती

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद में प्रशासनिक कार्यों की नियमित समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण न करने, अंश निर्धारण के मामलों में अपेक्षित प्रगति न लाने के मामले में लेखपाल श्री मदन मोहन यादव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।

उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज द्वारा जारी आदेश के अनुसार, क्षेत्र सुरसत खुर्द, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र रायपुर में तैनात लेखपाल श्री मदन मोहन यादव को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित संदर्भों का समय से निस्तारण नहीं किया गया, अंश निर्धारण के कार्यों में शिथिलता बरती गई। इन मामलों को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

इसी प्रकार से तहसीलदार सदर, तहसीलदार ओबरा, तहसीलदार घोरावल, तहसीलदार दुद्धी, क्षेत्रिय प्रदूषण अधिकारी, को स्पष्टीकरण जारी किया गया है इसी क्रम में अधीक्षण अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियन्ता विद्युत पिपरी, क्षेत्रिय वना अधिकारी वन प्रभाग सोनभद्र (एस0डी0ओ0), अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डाला, क्षेत्रिय वना अधिकारी बन प्रभाग ओबरा, लेखपाल तिलौली कला, लेखपाल बैराखड़, लेखपाल पिड़ारी, लेखपाल पतरिहा, लेखपाल चौना, लेखपाल घिवाही, लेखपाल सलहीयाडीह, लेखपाल मारकुण्डी, लेखपाल अइलकर, लेखपाल सुकृत, लेखपाल व्यवहारी,

लेखपाल जेन्दी, लेखपाल चिन्तामानपुर, लेखपाल परही, लेखपाल मधुुपुर, लेखपाल गुल्लीडाढ़, लेखपाल बट्ट, खण्ड विकास अधिकारी रावर्टसगंज, थानाध्यक्ष बभनी, अधिशासी अभियन्ता मीरजापुर नहर प्रखण्ड को जून माह का वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी है। अत्यधिक असंन्तुष्ट फीडबैक प्राप्त होने व आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किये जाने के सम्बन्ध मे।

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने स्पष्ट किया है कि जन शिकायतों के निस्तारण, राजस्व मामलों और न्यायालयीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकताओं एवं जनहित से जुड़े मामलों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाड़ियों ने हाथी पार्क में किया श्रमदान स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही सच्ची उन्नति का आधार-सीजीएम अगले रविवार…

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    जनपद में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन छात्राओं को साइकिल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित *सरकार की योजनाओं से जनमानस को जोड़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    अनपरा  सोनभद्र तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    जनपद सोनभद्र में भव्य जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

    लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

    घोरावल में सुशासन प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विकास योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित

    देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    देवी मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    जनपद सोनभद्र मे रात चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

    जनपद सोनभद्र मे रात चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश