थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

सोनभद्र/रेणुकूट। थाना पिपरी पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे एक बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस ने यह सराहनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 जून 2026 को धीरज यादव (उम्र लगभग 13 वर्ष), पुत्र राजू यादव, निवासी ग्राम नवडीहा, थाना माची, जनपद सोनभद्र, अपने घर से भटककर रेणुकूट क्षेत्र में पहुंच गया था। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरी पुलिस ने बालक को संरक्षण में लेकर उसकी पहचान एवं परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई तथा उनसे संपर्क स्थापित किया।

पुलिस के अथक प्रयासों से बालक के नाना बसंधारी एवं मामा राजू यादव, निवासी डढ़िहरा, पोस्ट गठिया, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र को थाना पिपरी बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं पहचान की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत बालक धीरज यादव को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

बरामदगी एवं सुपुर्दगी टीम :थानाध्यक्ष पिपरी श्री राजेश जी चौबे एवं थाना पिपरी पुलिस टीम।

सोनभद्र पुलिस — आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर।

  • Related Posts

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार जिलाधिकारी बोलेकृपारदर्शिता के साथ होगा योजनाओं का क्रियान्वयन, 50 खेत तालाबों का निर्माण भी…

    सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

        सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी अनुपस्थित या शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ, 1000 हेक्टेयर क्षेत्र का होगा उपचार

    सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

    सोनभद्रज नशिकायतों की सुनवाई में अब नहीं चलेगी लापरवाही, प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन समीक्षा करेंगे जिलाधिकारी

    टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

    टोरंटो की तर्ज पर रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के नीचे विकसित होंगी स्मार्ट नगरीय सुविधाएं

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम”  [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध