अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 कटौती नियमित किये जाने सम्बन्धित की गयी बैठक, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 कटौती नियमित किये जाने सम्बन्धित की गयी बैठक, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों के टी0डी0एस0 की कटौती नियमित रूप से करने सम्बन्धित सेमीनार का आयोजन किया गया। बैठक में इनकम टैक्टस अधिकारियों द्वारा समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों/संबंधित कर्मचारियों को जानकारी दी गयी कि टीडीएस की कटौती नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों के वेतन से की जाने वाली टीडीएस कटौती एक मुश्त न किया जाये,

आवश्यकतानुसार लगभग 12 किस्तों में की जा सकती है, ताकि वित्तीय वर्ष के अंत में अतिरिक्त कर भार की स्थिति उत्पन्न न होने पायें। टैक्स डिडेक्टेड एटसोर्स (टीडीएस) रिटर्न की फाइलिंग निर्धारित समय-सीमा में नियमित रूप से की जाए। प्रत्येक तिमाही में टीडीएस कटौती का मिलान (reconciliation) संबंधित विवरणों से करते हुए सुनिश्चित किया जाए कि सभी विवरण सही एवं अद्यतन हों। संबंधित डीडीओ/कार्यालय यह सुनिश्चित करें कि जिन कर्मचारियों से टीडीएस की कटौती की जानी है,

उनकी कटौती अनिवार्य रूप से की जाए तथा आवश्यक प्रपत्र समय पर प्राप्त किए जाएं। आयकर अधिनियम में हुए हालिया परिवर्तनों के अनुसार वित्तीय वर्ष से संबंधित आयकर दरों/प्रावधानों में आवश्यक संशोधन लागू किए गए हैं, तथापि, टीडीएस कटौती एवं रिटर्न फाइलिंग की मूल प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, इसलिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही कार्यवाही की जाए।

सभी संबंधित अधिकारी निर्देशों का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगंे।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स, इलाहाबाद श्री संजीव कुमार पांडे, इनकम टैक्स ऑफिसर इलाहाबाद टी0डी0एस0 श्री अंसल पांडे, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इलाहाबाद श्री शिव कुमार पांडे, श्री मिथुन कुमार, आलोक कुमार मिश्रा सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी  जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित