पिपरी में ‘जल शक्ति आध्यात्मिक पार्क’ का लोकार्पण, महाशिवरात्रि पर हुआ शिव उपासना-सत्संग कार्यक्रम

पिपरी में ‘जल शक्ति आध्यात्मिक पार्क’ का लोकार्पण, महाशिवरात्रि पर हुआ शिव उपासना-सत्संग कार्यक्रम

पिपरी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा निर्मित जल शक्ति आध्यात्मिक पार्क एवं जल शक्ति तोप का लोकार्पण वीआईपी कॉलोनी निवासियों के उपयोगार्थ उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री निखिल यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईएसएफ रिहन्द परियोजना के उप कमांडेंट श्री मुकेश कुमार तथा रिहन्द-ओबरा के परियोजना प्रमुख श्री सुरेश चन्द्र बुनकर मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित विद्युत उत्पादन निगम के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लोकार्पण से पूर्व महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जल शक्ति आध्यात्मिक पार्क में शिव उपासना एवं सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान एसडीएम पिपरी निखिल यादव एवं परियोजना प्रमुख सुरेश चन्द्र बुनकर ने वीआईपी ऑफिसर्स क्लब का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लब में उपलब्ध आधुनिक खेलकूद सुविधाओं और स्विमिंग पूल को और अत्याधुनिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

रिहन्द बांध परियोजना प्रमुख श्री बुनकर द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की नगरवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सुविधाओं से क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश