विधिक सहायता एवं सेवार्थ सम्पन्न प्री मेगा कैम्प

विधिक सहायता एवं सेवार्थ सम्पन्न प्री
मेगा कैम्प

सोनभद्र । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वाधान में 22 फरवरी 2026 को होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का प्री कैम्प शुक्रवार को आयोजित किया गया।

राहुल सिविल जज, सी०डी०/ सचिव (पूर्णकालिक) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की अध्यक्षता में खण्ड विकास कार्यालय घोरावल के सभागार में प्री कैम्प के दौरान विनीत कुमार, बी०डी०ओ०, घोरावल, मुकेश कुशवाहा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, घोरावल रामज्ञा यादव, थाना प्रभारी घोरावल, डॉ० नरेन्द्र सरोज, सामुदायिक अधिकारी, घोरावल, तेजराम गंगवार ए०डी०ओ० पंचायत घोरावल कृष्ण नन्दन एस०डी०ओ० घोरावल, डॉ० आर०एस० गुप्ता, पशुपालन विभाग, सत्या रमण त्रिपाठी, डिप्टी चीफ, एल.ए.डी.सी. सोनभद्र एवं कार्यक्रम में लगभग 100 लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगो को जागरूक किया गया तथा साथ ही साथ विभिन्न सरकारी काल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज (एस०डी०) राहुल ने बताया कि समाज के कमजोर और वचित वर्गों को न्याय से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की जानकारी पहुंचाना, लाभ प्रदान करना तथा निशुल्क विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि उक्त मेगा शिविर का उद्देश्य जनपद के आम नागरिकों विशेषकर गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को एक ही स्थान पर न्यायिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना है। राहुल सिविल जज, सी०डी०/ सचिव (पूर्णकालिक) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने जानकारी दी।

(बाक्स)
* शिविर में है सुविधाएं नि:शुल्क, बहुउद्देशीय लक्ष्य *

शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण, मध्यस्थता, परामर्श सेवा, तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। मेगा शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम्, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा उपस्थित सभी को यह भी बताया गया कि दिनांक-22.02.2026 को जनपद पंचायत रिसोर्स सेन्टर सोनभद्र विकास भवन कलेक्ट्रेट में वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का अयोजन किया जायेगा।

(बाक्स)
सोनभद्र । 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु 13.02.2026 को जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ट्रैफिक इस्पेक्टर, सोनभद्र की एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें भरत राय, टी०एस०आई०. सोनभद्र, ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, डी०एस० डब्लू सोनभद्र एवं राजेश कुमार सिंह अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, सोनभद्र, उपस्थित हुए।
बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी 22 फरवरी 2026 को जनपद में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर अभियान के कार्यक्रम को सफल बनायें , अधिकारियों ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 14.03.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों में नोटिस का तामीला सुनिश्चित कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपने विभागो में लम्बित एवं सुलह योग्य प्री-लिटीगेशन स्तर के मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का सचिव, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राहुल ने निर्देश दिया । इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे जनता इसका लाभ उठा सके।
यह जानकारी राहुल सिविल जज सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।

  • Related Posts

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुम्बई से…

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

      सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पांच प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक एम्बुलेंस,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य