पिपरी थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक कुशलतापूर्वक संपन्न

पिपरी थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर बैठक कुशलतापूर्वक संपन्न

पिपरी (सोनभद्र)। क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पांडे की अध्यक्षता में थाना पिपरी परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर क्षेत्र में निकलने वाली पारंपरिक शिव बारात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि जनभावनाओं से जुड़ा आस्था का पर्व है,

इसलिए सभी आयोजक और नागरिक प्रशासन का सहयोग करें। बारात मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, विद्युत आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन तथा रात्रिकालीन निगरानी को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात करने, प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाने तथा सीसीटीवी और गश्त बढ़ाने की योजना भी साझा की गई।

क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे ने मौजूद लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि “पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

बैठक में पूर्वांचल श्रीराम सेना रेणुकूट के पदाधिकारी आशीष सिंह, विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू, मोनू सिंह, अभय सिंह सहित पिपरी नगर पंचायत के सभासदगण, बिजली विभाग के अधिकारी, रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह, उपनिरीक्षक पिपरी दिलीप सिंह तथा रेणुकूट व पिपरी नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने आयोजन समितियों से जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग से संबंधित नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर भी बल दिया गया।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गाय

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी  जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित