निकली मंगल कलश यात्रा, मंडप में कलश स्थापित

निकली मंगल कलश यात्रा, मंडप में कलश स्थापित

दो फरवरी को होगा मंडप पूजन, भागवत महात्म्य की होगी कथा
8 फरवरी को होगी पूर्णाहुति, होगा विशाल भंडारा
उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में किया गया है आयोजन

सोनभद्र। उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर से रविवार को डीजे की धुन पर भक्तगण द्वारा वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर भक्तिगीतों की धुन पर थिरकते हुए मंगल कलश यात्रा निकाली गई । इस दौरान जयकारे से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। मंडप में कलश स्थापित किया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान व आयोजक एडवोकेट पवन मिश्र ने बताया कि पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई और मंडप में कलश स्थापित कर दिया गया। आचार्यगण विनय शुक्ल व महेश शुक्ल जी के जरिए श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन, कलश स्थापना, जप आदि कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कथा व्यास मनीष शरण जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में दो फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भागवत महात्म्य की कथा सुनाई जाएगी। इसके बाद क्रमशः हिरण्यकश्यप वध, परिक्षीत श्राप, सती चरित्र व ध्रुव चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग,श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई जाएगी। हवन, पूर्णाहुति के साथ ही अंतिम दिन 8 फरवरी को विशाल भंडारा होगा।

कलश यात्रा में पंडित बद्री प्रसाद मिश्र, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री योगेश द्विवेदी, विनोद शुक्ल, राजीव गौतम, आनंद ओझा, पंकज मिश्र, अंशु शुक्ल, राधेश्याम मिश्र, कृष्ण कुमार सिंह, राधाकांत, उमेश मिश्रा,सत्यारमण समेत सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे शामिल रहे।

  • Related Posts

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल, सोनभद्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश जनजातीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां करमा महोत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु