जिला कारागार में मासिक लोक अदालत, 01 बंदी का मुकदमा निर्णीत 

जिला कारागार में मासिक लोक अदालत, 01 बंदी का मुकदमा निर्णीत

न्यायाधीश दृश्य ने सिद्ध दोष बंदियों से एक-एक कर उनकी अपील के संबंध में बातचीत कर उनके मुकदमें की जानकारी ली।

सोनभद्र। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की मंशानुरूप जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को जिला कारागार सोनभद्र का निरीक्षण, महिला बंदियों के बावत विधिक जागरूकता शिविर महिला बन्दियों के बीच आयोजित एवं मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन सिविल जज, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र राहुल एवं आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अरविन्द कुमार सिन्हा जेलर / प्रभारी जेल अधीक्षक एवं उप कारापाल शशांक पटेल जय प्रकाश, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सोनभद्र उपस्थित रहे।

जिला कारागार में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत में आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा कुल 10 मामले चिन्हित किये गये थे। जिसमे से 01 मामलें में 02 अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकृति के आधार पर जेल लोक अदालत में अपना मामला निस्तारित कराया। अन्तिम रूप से 01 मुकदमें का निस्तारण हुआ।

जिला कारागार में निरूद्ध सिद्ध दोष बंदियों से एक-एक करके उनकी अपील के संबंध में बातचीत किया गया तथा उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी ली गई। जेलर को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों जिनके पास अपने मुकदमें की पैरवी के लिए प्राइवेट अधिवक्ता रखने की आर्थिक स्थिति ना हो ऐसे बंदियों से बातचीत कर निःशुल्क अधिवक्ता हेतु उनका प्रार्थना पत्र नियमानुसार संबंधित न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र को प्राप्त करावें।

यह जानकारी राहुल, सिविल जज, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।

  • Related Posts

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल, सोनभद्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश जनजातीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां करमा महोत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु